Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने...

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रायपुर और बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। रायपुर के डंगनिया में कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि भाजपा की सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है।

बिलासपुर के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की यह सरकार उद्योगपतियों की है। उन्हें सब्सिडी और छूट दिया जाता है। सरकार आम जनता को लूट रही है। सदन में भी इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। वहीं, कोंडागांव में कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments