Homeछत्तीसगढ़रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर तीन ट्रैक्टर वाहन जप्त

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर तीन ट्रैक्टर वाहन जप्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मटियाडांड क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि मटियाडांड स्थित चेक डेम के नीचे लगभग एक किलोमीटर दूरी पर सोन नदी के मऊहरि क्षेत्र में चेक डेम को खोलकर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की पुष्टि होने पर तीन ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु सुरक्षित रूप से कोटमी पुलिस चौकी में रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments