Homeछत्तीसगढ़एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए रायगढ़ जिले में संचालित अभियान के तहत खनिज विभाग ने ग्राम रोड़ोपाली (तहसील तमनार) में मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। उक्त मामले में एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त कर सील कर दी। कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने सभी निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति खनिज का उत्खनन या परिवहन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments