Homeछत्तीसगढ़उप निरीक्षक चंद्रबदन मिश्रा पुलिस विभाग से हुवे सेवानिवृत्त...

उप निरीक्षक चंद्रबदन मिश्रा पुलिस विभाग से हुवे सेवानिवृत्त…

IBN Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिला पुलिस महासमुंद में कार्यरत उप निरीक्षक श्री चंद्रबदन मिश्रा छत्तीसगढ पुलिस विभाग में नियुक्ति पश्चात लंबी सेवा देने के बाद आज पुलिस विभाग से सेवा-निवृत्त हुवे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज सेवा-निवृत्त होने जा रहे उप निरीक्षक मिश्रा को उनके परिवारजन एवं कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधिकारी श्री मिश्रा को ससम्मान विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित में श्री मिश्रा ने अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे पुलिस विभाग में नियुक्ति से लेकर अब-तक के सफर में आये अच्छे व बुरे अनुभव को साझा किया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने सेवा- निवृत्त होने जा रहे उप निरीक्षक श्री मिश्रा के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व सरल एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में, उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शाॅल, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments