Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में आज (27 जून) से पानी गिरने की रफ्तार बढ़ने वाली

छत्तीसगढ़ में आज (27 जून) से पानी गिरने की रफ्तार बढ़ने वाली

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में आज (27 जून) से पानी गिरने की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है, 3 से 4 दिनों में मानसून राज्य के बाकी हिस्सों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा।

आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में लगातार बादल बरसेंगे और गरज-चमक बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर हल्की फुल्की फुहारें पड़ी हैं। अगले दो दिन लगातार होने वाली इस बारिश से उमस से राहत मिलेगी और मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

वहीं तापमान की बात करें तो बिलासपुर में सबसे अधिक 39.1°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 23.8°C न्यूनतम तापमान रहा।

अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंचा मानसून

मानसून ने अब तक 18 से अधिक जिलों में स्ट्राइक किया है। इनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर शामिल हैं।

इन जिलों में एंट्री बाकी

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़। इन जिलों में अगले 48 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है।

हालांकि, इन जिलों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, लेकिन IMD ने आधिकारिक तौर पर मानसून के पहुंचने की घोषणा इन जिलों में नहीं की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments