Homeछत्तीसगढ़बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत...

बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई कर रहे एक किसान की सूखे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई

IBN24 Desk: बीजापुर(छत्तीसगढ़)  बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई कर रहे एक किसान की सूखे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान अनिराम पेरमा बुधवार (29 जुलाई) सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments