IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिले में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा में चर्चा में आये परसवानी धान खरीदी केंद्र, अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है रोज नए खुलासे हो रहे है।

15 मार्च से 17 मार्च को कई ट्रको से धान का परिवहन ख़रीदी केंद्र परसवानी से मनीष एंड एसोसिएट्स बागबाहरा, श्री बालाजी इंडस्ट्रीज राईस झलप राईस मील में बताया गया है।

वैसे इन ट्रको से धान लेकर राईस मील सड़क मार्ग से जाने का कोई प्रमाण नही है जांच अधिकारी भी अभी तक इन ट्रको के सड़क मार्ग से धान लेकर जाने के प्रमाण नही खोज पाए है ऐसा लगता है कि ट्रक धान लेकर परसवानी धान खरीदी केंद्र के उड़ान भरकर सीधे राईस मीलो के अंदर उतारा होगा।

इस पूरे गड़बड़झाला पर महासमुंद कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने दोबारा बिंदुवार जांच के निर्देश दिए है। लेकिन अभी तक जांच अधिकारियों ने जांच शुरू नही किया है। अब ये देखना होगा की बिंदुवार जांच में क्या जांच रिपोर्ट आता है।
