Homeछत्तीसगढ़बेलसोंडा की महिलाओं ने की संसदीय सचिव से मुलाकात।समिति की गतिविधियों से...

बेलसोंडा की महिलाओं ने की संसदीय सचिव से मुलाकात।
समिति की गतिविधियों से हुए रूबरू, योजनाओं का लाभ उठाने किया आव्हान।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) अस्मिता महिला ग्राम संगठन बेलसोंडा की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सामुदायिक भवन की मांग की। जिस पर इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।


आज शुक्रवार को अस्मिता महिला ग्राम संगठन बेलसोंडा की किरण चंद्रिका, आशा चतुर्वेदी, लक्ष्मी चंद्राकर, मीनाक्षी यादव, कृष्णा बाई आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक महिला सामुदायिक भवन की जरूरत है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हरसंभव पहल की जा रही है। गोठान का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपे जाने से महिलाएं अपने अपने समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों को विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments