Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में बने 40 मकानों...

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में बने 40 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में बने 40 मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। बुधवार (16 सितंबर) सुबह नगर निगम ने यह कार्रवाई की। निगम के मुताबिक, यहां मकानों का निर्माण स्वीकृत लेआउट के बाहर बिना अनुमति किया गया था।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले संबंधित बिल्डरों और मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद निगम जोन-6 की टीम 12 बुलडोजर लेकर मकानों को तोड़ने पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने सवाल उठाया कि अगर जमीन का डायवर्सन हुआ, रजिस्ट्री हुई और सरकारी शुल्क जमा कर जमीन खरीदी गई तो बाद में मकान अवैध कैसे हो गए? उन्होंने कार्रवाई रोकने की मांग की है।

लेआउट के बाहर निर्माण, जलभराव की समस्या

जोन-6 कमिश्नर हितेंद्र यादव के मुताबिक, इलाके में जलभराव, पानी, बिजली और नाली से जुड़ी शिकायतें भी मिली थीं। जांच के दौरान लेआउट के बाहर किए गए निर्माण सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

बिल्डरों ने आगे निर्माण नहीं करने का भरोसा दिया

निगम का कहना है कि कार्रवाई के बाद संबंधित बिल्डरों ने लेआउट के बाहर आगे कोई निर्माण नहीं करने का भरोसा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments