IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद से लगातार पिछले वर्ष से नगर के अनेकों वार्डो व मोहल्लों में राम राज परिवार व नव युवक मानस मंडली के साथ एक टोली बनाकर अपने धर्म सभ्यता संस्कार संस्कृति सहेजने हेतु ,लगातार हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा व भारत माँ की आरती का आयोजन किया जाता है ,इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड 7 के पुराना गौरा चौक में कार्यक्रम आयोजित किया था ,जिसमे वार्ड के महिला पुरुष युवा साथी अधिक संख्या में उपस्तिथ हुए ,राम मंदिर निर्माण अभियान से लगातार यह टोली अपने उद्देश्य को लेकर निकल पड़ा इनका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। सनातनियो ने अपने विचार उद्बोधन में कहा एक बरगद का पेड़ है यानी वृट वृक्ष है और इसका ध्येय वाक्य, “धर्मो रक्षति रक्षित:” यानी जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। साथ ही युवाओं को महत्त्वपूर्ण सन्देश देते हुए संकल्प लिया कि बड़े हम नही संगठन बड़ा इस पवित्र भाव से हम सब संगठन का कार्य करे , यह उदगार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने कार्यक्रम के अवसर अपना विचार व्यक्त किए| कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व श्रीराम चंद्रजी के पूजन के साथ हुआ और विराम हनुमान जी की भारत माता कि आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर राज राज परिवार के ,सन्तोष पटेल ,संतोष धीवर ,लष्मीनारायन पटेल ,शेषनारायण पटेल ,डोमार पटेल ,सच्चिदानंद ,राकेश तिवारी ,राकेस धीवर ,हितेश धीवर ,चैत राम ध्रुव ,परउ राम साहू ,मनोहर ,टिकेलाल ,मुझनू पटेल ,नोहर पटेल ,दुर्गेश धीवर ,हीराराम ,तेजराम ,बाबूलाल ,विनोद ,चुनेश ,बिट्टू , अश्वनी ,भारत ,चोवा ,घनश्याम ,शशि यादव, प्रमोद ,व महिला पुरुष युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
