Homeछत्तीसगढ़इंस्टाग्राम पोस्ट कर युवक ने लगाई फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

इंस्टाग्राम पोस्ट कर युवक ने लगाई फांसी, छोड़ा सुसाइड नोट

युवक ने मौत को गले लगाने के पहले लिखा-मैं इन दोनों की चलते मर रहा और लगाई फांसी, मौत से पहले युवक ने डाला Instagram पोस्ट, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश

IBN24 Desk: कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मौत से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट भी डाला था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। फिर फंदे पर लटकी हुई युवक की लाश मिली है। मामला का है।

बसंत नगर में राजा साहू (25) (Raja Sahu) नाम का युवक रहता था। राजा शादी-पार्टी में लाइट डेकोरेशन गुरुवार रात को उसके घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। बसंत भी अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद जब उसके परिजन सुबह उठे तब उन्होंने देखा कि राजा का शव फंदे पर लटका हुआ है। ये देखकर ही वह हैरान रह गए। सभी रोने लगे थे।

लिखा गुड बॉय

इधरघटना की जानकारी Police को भी दी गई थी। खबर लगते ही Police की टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई। इतने में राजा के कुछ दोस्तों को भी पता चला कि राजा अब नहीं रहा। ऐसे में वह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने Police को बताया कि राजा ने Instagram पर पोस्ट डाली थी। उस पोस्ट में राजा ने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। गुड बॉय। पोस्ट में लक्की साहू और विक्रम नाम के युवकों का जिक्र था।

Police ने फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि जिस दो लड़कों का नाम राजा ने लिखा था कि आखिर उन दोनों से राजा की ऐसी कौन से बात थी। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments