Homeछत्तीसगढ़भाजपा को तगड़ा झटका, संसदीय सचिव की मौजूदगी में 2 भाजपा पार्षद...

भाजपा को तगड़ा झटका, संसदीय सचिव की मौजूदगी में 2 भाजपा पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल।
पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में भाजपा के दो पार्षद व नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आज शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस पार्षदों की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को हटाने लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चार जुलाई को चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। इधर भाजपा के दो पार्षद सरला गोलू मदनकार व कमला बरिहा आज शनिवार को संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। बाद इसके कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने भी कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का मुंह मीठा कराकर व कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, पार्षद बबलू हरपाल, जसबीर ढिल्लो, बादल मक्कड़, गोलू मदनकार, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, दिलीप चंद्राकर, चूड़ामणि चंद्राकर, रेखराज साहू, मानिक साहू, गजेंद्र साहू, शैलेंद्र सेन आदि मौजूद थे।
कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय-चंद्राकर
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भाजपा पार्षदों के कांग्रेस प्रवेश करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर पार्षदों में नाराजगी है। इसी वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पहले भी कई पार्षदों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्षदों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नगरपालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments