Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से साकार हुआ पक्के घर...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से साकार हुआ पक्के घर का सपना, शिवप्रसाद भट्ट के जीवन में आई नई खुशियां

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल आवास उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत का माध्यम बन रही है। पक्के घर का सपना देखने वाले अनेक परिवारों के लिए यह योजना उम्मीद की किरण बनी है। गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के गौरेला के रवान पारा वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्री शिवप्रसाद भट्ट का परिवार भी इसका उदाहरण है, जिनका वर्षों से अपने पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा हुआ है।

श्री शिवप्रसाद भट्ट मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सीमित आमदनी के कारण अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए लंबे समय तक मुश्किल था। परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश के मौसम में पानी और अन्य परेशानियों के कारण परिवार को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने के बाद श्री शिवप्रसाद ने अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने योजना की जानकारी लेकर नगर पालिका गौरेला में आवास के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई और उनके परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण संभव हो सका।

पक्के घर की सौगात मिलने के बाद श्री शिवप्रसाद और उनका परिवार अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है। वे बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में बारिश के दौरान काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्की छत मिलने से इन चिंताओं से मुक्ति मिली है। उनके लिए यह मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट से बना घर नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार है।

केन्द्र सरकार की योजनाओं से मिला बहुआयामी लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ श्री शिवप्रसाद के परिवार को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से उनकी पत्नी को गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे परिवार को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत परिवार को शौचालय की सुविधा मिली। वहीं राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के तहत उनकी पत्नी को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस प्रकार विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ मिलने से श्री शिवप्रसाद के परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पक्का घर, स्वच्छ ईंधन, शौचालय और नियमित आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं ने परिवार को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

अपने सपनों का घर मिलने पर श्री शिवप्रसाद भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करने वाले उनके जैसे लोगों के लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं था, लेकिन शासन की सहायता से उनका यह सपना पूरा हुआ।

श्री शिवप्रसाद का कहना है कि आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहा है। शासन की योजनाओं से मिली सुविधाओं ने उनके परिवार की मुश्किलें कम की हैं और भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ाया है।
श्री शिवप्रसाद भट्ट की कहानी इस बात का उदाहरण है कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव सीधे उनके जीवन में दिखाई देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के प्रयासों से अनेक परिवार आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

श्री शिवप्रसाद भट्ट के परिवार को मिला पक्का घर इस बात का प्रमाण है कि योजनाओं का लाभ मिलने से केवल घर की छत नहीं बदलती, बल्कि परिवार के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और उम्मीद का नया अध्याय भी शुरू होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments