Thursday, March 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़पुरातात्विक नगरी सिरपुर में 7 अगस्त को होगा, भव्य गंगा आरती।

पुरातात्विक नगरी सिरपुर में 7 अगस्त को होगा, भव्य गंगा आरती।


IBN24 Desk : महासमुन्द (chhattisgarh) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में पहली बार सावन माह के अंतिम सोमवार 7 अगस्त की शाम छह बजे से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी व विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर द्वारा सम्पन्न होगा। गंगा आरती को लेकर श्री गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी सिरपुर, श्रीअतिरुद्रात्मक महायज्ञ समिति सिरपुर व बोलबम सेवा समिति द्वारा जोरशोर से तैयारी की जा रही है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गंगा आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!