Homeछत्तीसगढ़बाइक रैली के साथ सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक।रविवार को आयोजित...

बाइक रैली के साथ सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक।
रविवार को आयोजित भव्य महा गंगा आरती को लेकर तैयारी पूरी।


IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में रविवार को प्रातः 9 बजे बम्हनी बम्हनेश्वरनाथ से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं रविवार की शाम सिरपुर में भव्य महा गंगा आरती का आयोजन सम्पन्न होगा।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की पहल पर ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में पहली रविवार 7 अगस्त की शाम छह बजे से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी व विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर द्वारा सम्पन्न होगा। गंगा आरती को लेकर श्री गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी सिरपुर, श्रीअतिरुद्रात्मक महायज्ञ समिति सिरपुर व बोलबम सेवा समिति द्वारा तैयारी की गई है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गंगा आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है।
बाक्स
बाइक रैली का होगा जगह-जगह स्वागत
बम्हनी से सिरपुर तक निकली बाइक रैली का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की गई है। जानकारी मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब बम्हनी से जल लेकर श्रद्धालुजन सिरपुर के लिए रवाना होंगे। बाइक रैली बम्हनी, परसट्ठी, बरोण्डाबाजार, मचेवा, गुरु गोविन्दसिंह उद्यान, बरोण्डाचौक, जनपद पंचायत, कांग्रेस भवन, अम्बेडकर चौक, एकता चौक, बेमचा, परसदा, कौंदकेरा, गाड़ाघाट, तुमगावं चौक, भोरिंग, जोबा, गढ़सिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट होते हुए सिरपुर पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments