Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा...

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। सरकार 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदेगी। पंजीकृत किसानों से 1 एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।

दुर्ग पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तारीख का ऑफिशियल ऐलान किया। राज्य सरकार ने इस सीजन में कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का बड़ा लक्ष्य रखा है। पिछले साल 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। धान खरीदी का लक्ष्य इस साल 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है।

  • 2021-22: 98 लाख मीट्रिक टन
  • 2026-27: 160 लाख मीट्रिक टन
  • 5 साल में लक्ष्य 1.63 गुना बढ़ा
  • कुल बढ़ोतरी: 62 लाख मीट्रिक टन (करीब 63%)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments