Homeछत्तीसगढ़महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19...

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में रहना होगा

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में रहना होगा। रायपुर की CBI स्पेशल कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

8 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद सौरभ को आज फिर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने दोबारा कस्टडी नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की।

ED की ओर से नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए दिया गया आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया। ED की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की।

CBI अधिकारी और पुलिस हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को लेकर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह झोला उठाकर जेल के अंदर जाता दिखा।

8 दिन की पूछताछ में इन पहलुओं पर जांच

CBI ने सौरभ से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की है।

जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका थी।

CBI ने कोर्ट में रिमांड के दौरान इन पहलुओं पर पूछताछ की जरूरत बताई थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments