Homeभारतगाँजा तस्करो के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही, गाँजा तस्करो मे...

गाँजा तस्करो के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही, गाँजा तस्करो मे हड़कंप।

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है महासमुंद पुलिस लगातार गाँजा तस्करो को गाँजा तस्करी करते हुये पकड़ रही है आज भी महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ किलो गांजा के साथ पटना के 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिंघोडा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार छग—ओडिसा बार्डर एनएच 53 के ग्राम रेहटीखोल में ओडिसा के तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ओडिसा से एक चारपाहिया वाहन क्रमांक UP14 BB9802 को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखकर वाहन का चालक एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपनी वाहन को छोडकर भागने लगे। इन्हें पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को नाम अपना राजेश कुमार सिंह उम्र 32 साल निवासी पटना एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति निशान्त कुमार यादव उम्र 22 साल निवासी पटना होना बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के वाहन की जब तलाशी ली तो गाड़ी के पीछे सीट में बने विशेष चेम्बर में छुपाकर गांजा रखा पाया। सिंघोडा पुलिस ने  सीट में बने चेम्बर से 50 बंडल सौ किलो गांजा बरामद किया और 20 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गांजे की अनुमानित कीमती 10 लाख रूपये बताई जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments