Homeखेतीधान खरीदी केंद्र पहुचे हाथी ने मचाया ख़रीदी केंद्र में उत्पात, ग्रामीण...

धान खरीदी केंद्र पहुचे हाथी ने मचाया ख़रीदी केंद्र में उत्पात, ग्रामीण हुए खौफजदा।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद के सिरपुर इलाके में पिछले 6 साल से हाथियों की धमक है और हाथियों के हमले से उस इलाके में लगभग 18 लोगों की जान चली गई है लगातार सिरपुर के आसपास हाथियों की आमद होती रहती है और घटनाएं भी घटती है वन विभाग कई बार साथियों को इस इलाके से खदेड़ने का प्रयास भी करती है लेकिन अभी तक वन विभाग को महासमुंद के सिरपुर इलाके से हाथियों को खदेड़ने में सफलता नही मिल पाई है। हाथियों का विचरण सिरपुर क्षेत्र में लगातार होते रहता है आज भी एक दतेल जंगली हाथी सिरपुर क्षेत्र के ही लहंगर धान खरीदी केंद्र पहुंचा था और लगभग 1 घंटे तक वहां हाथी ने उत्पात मचाया हाथी के उत्पात से समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को नुकसान पहुचाया ग्रामीणों का कहना है कि हाथी में लगभग 10 बोरा धान खराब किया है कुछ धान खाया भी कोई धान को रौंद डाला स्थानी ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी ह वन विभाग को दिया वन विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचा और हाथी को उस इलाके से खदेड़ कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया और लगभग शाम तक यह प्रयास जारी रहा शाम 7:00 बजे के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता पाई। इस मामले में वन विभाग की सजगता से कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments