Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 50 प्रतिशत से...

महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 50 प्रतिशत से ज्यादा किसान निकले अपात्र। जिले के 1 लाख 77 हजार 150 अपात्र किसानों से वसूलना होगा 25 करोड। अपात्रों में सरकारी नौकरी, इनकमटैक्स भरने वाले एवं फर्जी आईडी से पंजीयन कराकर लिया योजना का लाभ।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 50 प्रतिशत से ज्यादा किसान निकले अपात्र । जी हां, ये खुलासा हुआ है कृषि विभाग के जांच में। महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंर्तगत 3 लाख 96 हजार किसानों का पंजीयन किया गया था। जिन्हे हर तीन माह में 2 हजार रुपये दिए जा रहे थे। एक किसान को एक वर्ष में 6 हजार रुपये आसान तीन किस्तों में दिया जा रहा था। कृषि विभाग ने जब कैंप लगा कर जांच शुरु की तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आया है । 3 लाख 96 हजार हितग्राहियो में से 1 लाख 77 हजार 150 किसान अपात्र निकले एवं 1 लाख 47 हजार 283 किसान ही पात्र पाये गये। कृषि विभाग के कर्मचारियों को अब अपात्र किसानों से रकम वसूलने में पसीना छूट रहा है। जिले के 1 लाख 77 हजार 150 किसानों से 25 करोड़ रुपये वसूलने है और अभी तक सिर्फ 4 लाख रुपये की वसूली हो पाई है। कृषि विभाग के प्रभारी उप संचालक कृषि का कहना है कि अपात्रों में सरकारी नौकरी, इनकमटैक्स भरने वाले एवं फर्जी आईडी से पंजीयन करने वाले लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments