Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़द्वितीय फेस के गौठानों में गोबर खरीदी शुरू। छहर दिन में तीन...

द्वितीय फेस के गौठानों में गोबर खरीदी शुरू। छहर दिन में तीन हजार से ज़्यादा पशुपालकों ने क़रीब ढाई हज़ार क्विंटल गोबर बेचा।

महासमुन्द – राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 01 फरवरी 2021 से द्वितीय फेस में निर्मित 61 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ की गई है। इनमें विकासखंड महासमुंद में 16, बागबाहरा मंे 17, पिथौरा में 05, बसना में 09 एवं सरायपाली के 14 गौठानों में 04 फरवरी तक कुल 4,488 पशुपालकांे ने अपना पंजीयन गोबर विक्रय के लिए कराया है। इनमें से 3,333 पशुपालकों द्वारा 2,439.01 क्विंटल गोबर बेचें है। गोधन न्याय योजना की प्रत्येक जानकारी का अपलोड गोधन न्याय योजना एप में सचिव स्तर पर किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना एप में पशुपालकांे के पंजीयन, गोबर खरीदी की आॅनलाईन प्रविष्टी समूहों एवं समूहों के सदस्यों, समूहों को गोबर प्रदाय, समूहों द्वारा उत्पादित वर्मी खाद की मात्रा, तिथिवार टंकी में गोबर भराव, वर्मी डालने का तिथि, खाद निकालने की प्रविष्टि की जा रही हैै। इसके अलावा गोधन से अन्य अर्जित आय, प्राप्त खाद लैब टेस्ट इत्यादि की जानकारी गौठान के नोडल अधिकारी के सहयोग से सचिव के माध्यम से किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!