Homeछत्तीसगढ़अंतर्राष्ट्रीय वृद्धा दिवस पर नपाध्यक्ष राशि ने किया वृद्धजनों का सम्मान…

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धा दिवस पर नपाध्यक्ष राशि ने किया वृद्धजनों का सम्मान…

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) अंतर्राष्ट्रीय वृद्धा दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं पार्षदों ने नगर के वृद्ध महिलाओं का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष सभाकक्ष में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धा दिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं सभापति व पार्षद निखिलकांत साहू, हफीज़ कुर्रेशी, मनीष शर्मा, महेन्द्र जैन, शोभना यादव द्वारा नगर के वृद्ध महिलाओं का शाल श्रीफल व चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि, किसी भी परिवार में बुजुर्गों का होना बहुत ही आवश्यक है। बुजुर्ग ही हमें सही और गलत की पहचान कराता है। इस दौरान नपाध्यक्ष ने अपने पिता तुल्य ससुर को स्मरण करते हुए कहा कि, आज भी पुरे परिवार को उनकी कमी खलती है। जिसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता। इस लिए जिस परिवार में बुजुर्गों का साया है, वो परिवार प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, माता-पिता अपनी तमाम उम्र बच्चों की परवरिश में खप जाते हैं और अपनी जीवन भर की पूंजी बच्चों पर निछावर कर देंते हैं। आज भी ऐसे बच्चे हैं जिनकी बदौलत जगह जगह वृद्धाश्रम खोलने की आवश्यकता हो गई। उन्होंने अंत में कहा बुजुर्गों को प्रेम और अपनों का सहारे की जरूरत होती है। इस अवसर पर सती चंद्राकर, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, विजय श्रीवास्तव, सीताराम तेलक, नौशाद बक्श, जितेन्द्र महंती, नीलकंठ साहू, अजय यादव सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments