
दिल्ली – मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में दाखिला ले लिया। बाद में, उन्होंने एमएचएच सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक, बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया।
मिलिंद कहते हैं कि वह फिट रहने के लिए सिंपल एक्सर्साइज जैसे- पुशअप्स, पुल-अप्स और रनिंग करते हैं। फिट रहने के लिए जिम जाना बिलकुल जरूरी नहीं है। मेरे लिए ओवरऑल हेल्थ फिटनेस से ज्यादा इम्पॉर्टेंट हैं। मिलिंद, हर दिन नहीं बल्कि हफ्ते में 3-4 बार रनिंग करते हैं
