Homeछत्तीसगढ़शहर के दो वार्डों की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश।

शहर के दो वार्डों की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) शहर के दो वार्डों की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है।
आज शुक्रवार की सुबह वार्ड 23 व 24 की महिलाएं आईटी सेल महासमुन्द के महामंत्री रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमें भारती साहू, गीता साहू, लता साहू, अंजलि साहू, रानी साहू, कौशिल्या राजपुत, रजनी जलछत्री, सीमा प्रजापति, प्रमिला ध्रुव, मोहिनी नायक, पायल साहू, पार्वती साहू, सलीम खान, शेखर साहू, सुजीत ठाकुर, जामुन बाई, कृष्णा बाई, देवकी बाई, ममता, दिलेश्वरी, सानो बाई, कुसुम, ललिता, ज्योति, उर्मिला, कुमारी बाई, रूपा, सोना, भोजबाई, राकेश, सोनू, सलीम, दिनेश प्रजापति, लक्की प्रजापति, संदीप मानिकपुरी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments