Wednesday, October 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़श्रमिक परिवारों के लिए बनाया जाएगा मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स।स्थल चयन के लिए...

श्रमिक परिवारों के लिए बनाया जाएगा मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स।
स्थल चयन के लिए संसदीय सचिव ने की अफसरों से चर्चा।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) संगठित श्रमिकों व उनके परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए औद्योगिक क्षेत्र में एक मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर स्थल चयन के लिए अफसरों से चर्चा की। औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की पहल की जा रही है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से औद्यागिक क्षेत्र के संगठित मजदूरों के बच्चों के लिए कारगार साबित होगा।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल की ओर से महासमुंद जिले में संगठित श्रमिकों व उनके परिवारों के औद्योगिक क्षेत्र में मल्टी यूटिलिटी कॉम्पलेक्स बनाया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र में इसके लिए जगह तलाश की जा रही है। इस कॉम्प्लेक्स में श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए लाइब्रेरी, जिम व खेल मैदान बनेगा। इस मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से औद्यागिक क्षेत्र के संगठित मजदूरों के बच्चों के लिए कारगार साबित होगा। क्योंकि एक ही छत के नीचे बच्चों को सारी सुविधा का लाभ मिलेगा। कॉम्प्लेक्स में खेल मैदान से लेकर लाइब्रेरी व जिम का निर्माण होगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए आजीविका के साधन का निर्माण भी होगा। यहां औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी बनाई जाएंगी। वहीं मजदूरों को किसी भी सामान के लिए भटकना न पड़े इसका भी ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों के औद्योगिक क्षेत्र में मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स निर्माण होना है। जिसमें महासमुंद जिला का नाम भी शामिल है। मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने वेलफेयर कमिश्नर श्री सिन्हा व जिला श्रम अधिकारी श्री राजपूत से चर्चा की। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए जगह की तालाश की जा रही है। जगह मिलते ही कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शीघ्र ही जिला प्रशासन से चर्चा कर कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए स्थल चयन करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!