IBN24 Desk महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिला के दो धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी में अनियमितता पाया गया था, दोनो धान खरीदी केंद्रों के सम्बधितो पर FIR जिला प्रशासन कराएगी।
पहला मामला महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र भस्करापाली का है जहां धान खरीदी वर्ष 2022-23 मे 31 जनवरी 2023 तक कुल 63492 क्विंटल धान खरीदी ऑनलाइन मे दिखाया गया था।

31 जनवरी 2023 को जब जिला प्रशासन की जांच टीम ने खरीदी केंद्र भस्करापाली मे खरीदे गए धान की जांच किया तो वहाँ 730 क्विंटल धान कम पाया गया प्रतिक्विंटल 2500 हिसाब से 18 लाख 25 हजार के धान कम था। अधिकारी भी इसे [फर्जी] बोगस खरीदी मान रहे है। क्योकि इस बार धान खरीदी के समय न ही बारिश हुये न ही खरीदी गए धान के उठाव मे देरी हुयी। इस बार प्रशासन ने उठाव की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखा था खरीदी होते रहा था और साथ साथ मिलरो के माध्यम से उठाव भी होते गया इस बार धान मे सुखत और धान खराब होने जैसे कोई बात नहीं है। वही इस खरीदी केंद्र मे शासन द्वारा निर्धारित मापदंड मोटा, पतला, सरना की खरीदी मे भी गड़बड़ी पायी गयी है यहा भी सरना को मोटे मे खरीदने का खेल चल रहा था जांच टीम ने सरना धान की कुल खरीदी से 172 क्विंटल सरना धान अधिक पाया है। 31 जनवरी को जांच टीम की आने की भनक लगते ही फर्जीवाड़ा करने वाले भस्करापाली के धान खरीदी प्रभारी टेक राम पटेल मौके से गायब हो गया था।

दूसरा मामला बरनईदादर धान खरीदी केंद्र का है जहाँ धान खरीदी वर्ष 2022- 23 में कुल 31401.6 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। सरकार ने धान के तीन कैटेगरी निर्धारित किया है जिसमे खरीदी करना है। जिसमे मोटा, पतला और सरना है। इसके लिए अलग अलग कलाम बनाये गए है लेकिन महासमुंद जिले के बरनाईदादर धान खरीदी केंद्र में शासन के नियम विरुद्ध सरना धान को मोटे धान में खरीदने और मोटे धान के डी. ओ. में मिलरों को सरना धान देने और उसके एवज में प्रति क्विंटल 10 रुपये लेने और सरकार को क्षति पहुचाने का खेल चल रहा था। जिला प्रशासन की जांच टीम ने बरनाईदादार धान खरीदी केंद्र में जांच में पाया है कि वहाँ सरना धान की कुल खरीदी से 408 क्विंटल सरना धान अधिक पाया गया।
दोनो धान खरीदी केंद्रों में, धान उपार्जन नीति का उल्लंघन पाया गया है। जिला प्रशासन ने दोनों धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर को नोटिस दिया है और 13 मार्च को कलेक्टर कोर्ट में में उपस्थित होने कहा गया है।

इस मामले में महासमुंद के कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि इस वर्ष अच्छी खरीदी हुई है धान का उठाव भी समय पर हुआ है इस कारण गड़बड़ी करने वाले कि गड़बड़ी पकड़ी गई है। दो धान ख़रीदी केंद्र भस्करापाली और बरनईदादर की जांच जिला प्रशासन की टीम ने किया है और उनमें गड़बड़ी पायी गयी है। वहां FIR किया जाएगा।