Wednesday, October 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़सरकारी आयुर्वेद औषधालयों में होगी चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना।संसदीय सचिव के प्रयास...

सरकारी आयुर्वेद औषधालयों में होगी चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना।
संसदीय सचिव के प्रयास से 9 औषधालयों में चिकित्सकों के पदस्थापना आदेश जारी।



IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से जिले के आयुर्वेद औषधालयों में चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना होगी। जिले के 9 सरकारी औषधालयों में चिकित्सकों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर जिले के सरकारी औषधालयों में रिक्त चिकित्सकों के पदों पर पदस्थापना की दिशा में ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके शासकीय आयुर्वेद औषधालय पटेवा में डा देवलता निषाद, शासकीय आयुर्वेद औषधालय रायतुम में डा खगेश साहू, शासकीय आयुर्वेद औषधालय खल्लारी में डा सृष्टि चंद्राकर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय तमोरा में डा देवेंद्र सिंह कुंजाम, शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसवानी में डा साधना सिंह, शासकीय आयुर्वेद औषधालय घोंच में डा नंदिनी मिरी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंवरपुर में डा रंजना पटेल, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गढ़फुलझर में डा दीक्षा सिंह, शासकीय आयुर्वेद औषधालय तोषगांव में डा देवंेंद्र कुमार नायक की पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आयुर्वेद औषधालयों में चिकित्सकों की पदस्थापना से लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा का समुचित लाभ मिल सकेगा। इसी तरह जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालय डूमरपाली, शासकीय आयुर्वेद औषधालय बागबाहरा, शासकीय आयुर्वेद औषधालय बकमा, शासकीय आयुर्वेद औषधालय देवरी कोमाखान, शासकीय आयुर्वेद औषधालय बम्हनी पिथौरा, शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुंदेली, शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेंड्रावन, शासकीय आयुर्वेद औषधालय अनसुला, शासकीय आयुर्वेद औषधालय बड़ेसाजापाली, शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोलिहादेवरी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गेर्रा में रिक्त पदों पर आने वाले दिनों में पदस्थापना किए जाने की संभावना है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि जिले में बड़ी संख्या में लोग आयुर्वेद चिकित्सा से लाभ लेते हैं। लेकिन आयुर्वेद औषधालयों में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के पद रिक्त होने के कारण आयुर्वेद चिकित्सा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह देव का ध्यानाकर्षित कराया। तब जाकर 9 आयुर्वेदिक औषधालयों में चिकित्सकों की पदस्थापना हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!