Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैडर के IPS को CBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी। CBI एसपी...

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS को CBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी। CBI एसपी के पद पर हुई पोस्टिंग। IPS आशुतोष सिंह प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उनकी सीबीआई में एसपी के पद पर पोस्टिंग हुई है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफ़ेयर ने आदेश जारी कर दिया है। आशुतोष सिंह 2012 बैच के आईपीएस थे। वर्तमान में वे महासमुंद जिले के SP का दायित्व निभा रहे हैं  मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अवर सचिव संजीव कुमार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जारी पत्र के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को डेपुटेशन के लिए रिलीव करने को कहा गया है। आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार वहां उनका कार्यकाल ज्वाइन करने की तिथि से पांच वर्ष तक या अगले आदेश ( जो भी पहले हो) तक होगा।

आज दीपावली के दूसरे दिन आईपीएस आशुतोष सिंह को तोहफा देते हुए उनका डेपुटेशन आदेश निकाला गया है। राज्य सरकार से भी पत्र में आग्रह किया गया है कि आईपीएस आशुतोष सिंह को उनके नए असाइनमेंट के लिए आदेश जारी होने के तीन हफ्तों के भीतर राज्य से रिलीव कर दिया जाए,जिससे वह अपना नया कार्यभार संभाल सके।

छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह ने 24 दिसंबर 2012 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन किया है। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद फील्ड ट्रेनिंग के लिए उन्हें रायपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर पोस्टिंग मिली थी। आशुतोष सिंह की पहचान एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments