Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़भारत की ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव...

भारत की ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज…

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में स्थित ऐतिहासिक और पुरतात्विक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महासमुन्द विधायक योगेश्वर सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी स्थानीय कलाकारों को महोत्सव में मौका।

सांस्कृतिक संध्या में छालीबुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा। सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा मनोरम प्रस्तुति दी गई।

तत्पश्चात् रात्रि 08ः00 बजे से छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति हुई। शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है।
पर्यटन मंडल,स्वास्थ्य,उद्यानिकी,स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा,समाज कल्याण,कृषि,महिला एवम बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!