Homeअपराधमहानदी में महिला ने लगाई छलांग। खोजबीन के बाद महिला की लाश...

महानदी में महिला ने लगाई छलांग। खोजबीन के बाद महिला की लाश बरामद। जांच में जुटी पुलिस।

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के पारागांव में महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता आज मिली।
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो साल पहले रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों की ढाई माह की एक बच्ची भी है। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वाति अपने मायके पारागांव आई हुई थी। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष उससे मिलने आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, तभी से वह लापता थी।
महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments