@ ARVIND KUMAR
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) पिथौरा वन परिक्षेत्र में स्थित सुखीपाली के जंगल पहुंचे ग्रामीण उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने एक भालू को कटीले तारों की फेंसिंग में बुरी फंसा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिथौरा वन परिक्षेत्र की टीम दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू के रेस्क्यू की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके जिसके बाद अब इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए राजधानी रायपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।
मौके पर मौजूद वन विभाग के अशिकारी ने बताया कि भालू का गाला कटीले तारों की फेंसिंग में बुरी तरह से फंसा हुआ है। रायपुर से टीम आ रही है, टीम के आने के बाद ट्रैकुलाइजर गन से भालू को बेसुध करने के बाद उसे तारों से बाहर निकला जाएगा। अगर भालू को किसी भी प्रकार से चोट आई होगी तो उसे वन अमला अपनी निगरानी में रखकर उसकी देखभाल करेगा। लेकिन अगर वह स्वस्थ हुआ तो उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

तार में फसे भालू को देखने के लिए भीड़ लग गयी है जिससे भालू को रेस्क़यु करने में विभाग को दिक्कत होने लगी है।
