Homeअपराधमहासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र भस्करापाली मे 18 लाख 25 हजार...

महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र भस्करापाली मे 18 लाख 25 हजार के 730 क्विंटल धान की हुयी थी बोगस [फर्जी] खरीदी। जिला प्रशासन की जांच टीम ने धान खरीदी केंद्र भस्करापाली मे पाया 730 क्विंटल धान कम। जांच टीम आने की सूचना मिलते ही धान खरीदी प्रभारी मौके से हुआ गायब। अधिकारी कार्यवाही करने की बात कह रहे है।

INB24 Desk : महासमुंद [छत्तीसगढ़] पूरे छतीसगढ़ मे धान खरीदी वर्ष 2022-23 के लिए 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर किसानो से धान की खरीदी की जा रही थी। महासमुंद जिले मे किसानो से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 169 धान खरीदी केंद्र बनाए गए थे जहां धान की खरीदी की जा रही थी। जिले के कुछ धान खरीदी केन्द्रो मे बिना लाये बोगस [फर्जी] खरीदी ऑनलाइन खरीदी मे दिखाया गया जबकि भौतिक तौर पर धान खरीदा ही नहीं गया है। जैसे जैसे जांच हो रहा है फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है।

महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्र भस्करापाली मे धान खरीदी वर्ष 2022-23 मे 31 जनवरी 2023 तक कुल 63492 क्विंटल धान खरीदी ऑनलाइन मे दिखाया  गया है।

31 जनवरी 2023 को जब जिला प्रशासन की जांच टीम ने खरीदी केंद्र भस्करापाली मे खरीदे गए धान की जांच किया तो वहाँ 730 क्विंटल धान कम पाया गया प्रतिक्विंटल 2500 हिसाब से 18 लाख 25 हजार के धान कम है। अधिकारी भी इसे [फर्जी] बोगस खरीदी मान रहे है। क्योकि इस बार धान खरीदी के समय न ही बारिश हुये न ही खरीदी गए धान के उठाव मे देरी हुयी। इस बार प्रशासन ने उठाव की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखा था खरीदी होते रहा था  और साथ साथ मिलरो के माध्यम से उठाव भी होते गया इस बार धान मे सुखत और धान खराब होने जैसे कोई बात नहीं है। वही इस खरीदी केंद्र मे शासन द्वारा निर्धारित मापदंड मोटा, पतला, सरना की खरीदी मे भी गड़बड़ी पायी गयी है यहा भी सरना को मोटे मे खरीदने का खेल चल रहा था जांच टीम ने सरना धान की कुल खरीदी से 172 क्विंटल सरना धान अधिक पाया है। 31 जनवरी को जांच टीम की आने की भनक लगते ही फर्जीवाड़ा करने वाले भस्करापाली के धान खरीदी प्रभारी टेक राम पटेल मौके से गायब हो गया।

इस मामले मे महासमुंद जिले के खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया की धान खरीदी केंद्र भस्करापाली मे वहाँ 730 क्विंटल धान कम पाया गया ये बोगस धान खरीदी की ओर इंगित करता है जांच के बाद नियमानुसार  कार्यवाही किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments