Thursday, February 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़उत्साह के साथ मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

उत्साह के साथ मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) तुमगांव नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उत्साह के साथ भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया। तुमगांव नगर व अछोला में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोती साहू द्वारा उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को लेकर बताया कि भारतीय जनसंघ से जनता पार्टी फिर सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।

मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राममंदिर निर्माण, धारा 370, नागरिक संशोधन अधिनियम की दिशा में कार्य किया है। कार्यक्रम के प्रभारी मंडल मीडिया प्रभारी डोमार पटेल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने पूरे मंडल के बूथों में अपने घरों में नया ध्वज लगाया ,और सभी ने उत्साह पूर्वक सिर पर भगवा टोपी हाथों में पार्टी का ध्वज लिए ,नगर में ध्वज यात्रा किया। । कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मति गोपा साहू ,मंडल महामंत्री ,शशीकांत साहू ,संतोष चन्द्राकर, उपाध्यक्ष श्री मति सरस्वती मूर्ति ,पोषण निर्मलकर ,गैंद लाल पुष्पकर, पार्षद ,धर्मेन्द्र यादव ,गंगा निषाद ,श्री मति अन्नपुर्णा निर्मलकर ,श्री मति महेष्वरी धीवर ,किसान मोर्चा अध्यक्ष, नंदलाल पटेल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकाश चन्द्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ,श्री मति डिगेशवरि डेविड चन्द्राकर , मीडिया प्रभारी डोमार पटेल , कार्तिक सेन , त्रिलोचन साहू राकेश तिवारी ,होरीलाल निर्मलकर, डिगेश साहू ,नरेंद्र साहू ,रवि सोनकर , राजेन्द्र निर्मलकर उपस्तिथ थे ,नगर में पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!