Thursday, January 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG सनकी युवक ने प्यार में 17 साल की लड़की का कुल्हाड़ी...

CG सनकी युवक ने प्यार में 17 साल की लड़की का कुल्हाड़ी से काटा सिर

IBN24 Desk: बालोद- Chhattisgarh के बालोद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। लड़की ट्यूशन (tuition) पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची Police ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने घटना की है।

जानकारी के अनुसार, सांकरा (क) गांव निवासी भूमिका कोसरे (17) पुत्री घनश्याम कोसरे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्यूशन (tuition) पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद (32) ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। इसके चलते भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ भावना के जमीन पर गिरते ही रवि भाग निकला।

Police ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

इस दौरान ग्रामीणों ने रवि को हमला करते हुए देख लिया और Police को सूचना दी। Police मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रहे रवि को Police ने घेराबंदी कर धर दबोचा। मौके से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर ही छेड़खानी किया करता था, लेकिन भूमिका ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

हमेशा ही लड़की को करता था परेशान

Police  के अनुसार, एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है। आरोपी बहुत लंबे वक्त से ये लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने मर्डर  की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है। गांव में भी स्थिति ठीक है। किसी तरह का हंगामा या विरोध नहीं है। आगे की कार्रवाई की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!