Homeछत्तीसगढ़CG Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट...दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश...

CG Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट…दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, लोगों से सतर्क रहने की अपील…

IBN24 Desk : रायपुर [छत्तीसगढ़ ] मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में लोगों को चेतावनी दी गई है।

उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज भी सक्रिय है। ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह तंत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में सरकते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेगा। सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments