Homeभारतमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों को श्री राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments