Thursday, January 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिले के सावित्रीपुर में कोविड-19 टीकाकरण के बाद एक 55...

महासमुंद जिले के सावित्रीपुर में कोविड-19 टीकाकरण के बाद एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले सावित्रीपुर में कोविड-19 टीकाकरण के बाद एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। परिवार वालों का कहना है कि टीकाकरण के बाद ही उनकी मौत हुई है क्योंकि वह पहले स्वस्थ थे कल ही उन्हें सावित्रीपुर के टिका कारण कैम्प में ले जाकर कोविड-19 का लगाया गया था टीका लगने तक वह ठीक थे घर आने के कुछ घंटे बाद अचानक जहां टीका लगा था वहां दर्द हुआ उसके बाद उनके पेट में दर्द हुआ और उसके बाद वह बेहोश हो गए फिर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,वही महासमुंद जिले के कोविड-19 टीकाकरण प्रभारी अरविंद गुप्ता का कहना है कि अभी मैं जांच के लिए यहां पहुंचा हूं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही वजह पता चल पाएगा उन्हें कोविशील्ड कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया था जो सभी को लगाया जाता है उनके परिवार के लोगों को भी लगाया गया है लेकिन उनके परिवार के लोग सभी स्वस्थ हैं और इनकी मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
महासमुन्द जिले में इस प्रकार की पहली घटना है लोगो मे इस घटना के बाद से दहशत जरूर फैल गया है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!