Sunday, January 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात।संसदीय सचिव...

मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात।
संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत भलेसर व मोंगरा में सामुदायिक भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व रंगमंच का भूमिपूजन और सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, गोविंद साहू, सरिता राकेश चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, राजू यादव, किशन देवांगन, तुलाराम साहू, सरपंच टेमिन सिन्हा, सरिता रिखीराम साहू, गिरजाशंकर चंद्राकर, हेमंत डडसेना, लीलू साहू, राकेश चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, टिकेश्वर सिन्हा, रिखीराम साहू मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व रंगमंच के लिए भूमिपूजन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिस पर अब उनकी मांग होने जा रही है। भवन बनने से विभिन्न आयोजनों में सुविधा हो सकेगी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध है। शहर की तरह गांवों में भी समुचित विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिये जिस समृद्धि की नींव रखी थी, अब वह साकार होती दिख रही है। ग्रामीणों के जीवन में अब बदलाव आने लगा है। किसान जैविक खेती की ओर लौटने लगे हैं। भूपेश सरकारी की जनहितकारी नीतियों की वजह से किसानों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश्वर साहू, सेवाराम कुर्रे, किरण साहू, कोमल कन्नौजे, लोकेश्वरी साहू, रीना धीवर, कृष्ण कुमार नेताम, संतोष ध्रुव, छगन लाल साहू, मोती लाल साहू, नारायण कन्नौजे, संतराम साहू, पुनीतराम साहू, चैतराम साहू, रामनारायण सेन, मोहन सेन, लालचंद साहू, लोकनाथ ध्रुव, गोविंद कन्नौजे, योगेश्वर धीवर, लखन दीवान, तोषण कुमार, चैतराम कन्नौजे, नीलम यादव, बिसनी यादव, दुर्गा दीवान, शांति बाई साहू, प्रमिला कन्नौजे, मुरारी साहू, नुकेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, केंवरा सिन्हा, लीलाबाई साहू, राजकुमार ध्रुव, देवा तांडेकर, बलदेव साहू, सुखनंदन यादव, रामाधीन सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, राजू सिन्हा, गजानंद सिन्हा, बीजलाल सिन्हा, लीलाराम सिन्हा, हरिशंकर ध्रुव, हरिलाल साहू, परस सिन्हा, मोहन सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, भूषण साहू आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!