Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़मध्यप्रदेश के स्व सहायता समूहों का काम देखने रवाना हुईं महिलाएं।संसदीय सचिव...

मध्यप्रदेश के स्व सहायता समूहों का काम देखने रवाना हुईं महिलाएं।
संसदीय सचिव ने महिलाओं के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।


महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज शुक्रवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं का दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। भ्रमण के दौरान महिलाएं मध्यप्रदेश के विभिन्न जगहों में पहुंचकर समूहों की गतिविधियों से रूबरू होंगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे राज्य के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी के लिए प्रदेश के महिला समूहों की महिलाओं को भ्रमण के लिए भेजा जाता है। इसी तारतम्य में जिले के स्व सहायता समूह की करीब 114 महिलाओं के दल को भ्रमण के लिए मध्यप्रदेश भेजा गया। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने दिशा-दर्शन भ्रमण के लिए महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान ये महिलाएं जबलपुर में लाख की चुड़ी बनाने सहित विभिन्न जगहों पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मसाला उद्योग एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि के अवलोकन करेंगी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। इसके साथ ही महिला कोष से महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा करते हुए महिला कोष के बजट की राशि दो करोड़ रूपए से बढ़ाकर 10 करोड़ रूपए करने की घोषणा की है। महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी समीर पांडे, रेखराज पटेल, ममता चंद्राकर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!