Thursday, February 5, 2026
HomeअपराधBSCPL और NHAI  की लापरवाही से पीएससी की तैयारी कर रहे एक होनहार...

BSCPL और NHAI  की लापरवाही से पीएससी की तैयारी कर रहे एक होनहार नौजवान युवक की गयी जान, अब परिजन BSCPL और NHAI के खिलाफ कराएंगे FIR …

IBN24 Desk : महासमुंद [छत्तीसगढ़] आरंग से रहटीखोल तक लगभग 135 किलोमीटर  नेशनल हाइवे 53 की सड़क का निर्माण BSCPL द्वारा किया गया है! इस सड़क पर कुछ सालो मे ही लगभग 600 से 700 लोगो की एक्सिडेंट मे मौत हुयी है!  01 जनवरी 2019 से 06 जुलाई 2022 मे ही नेशनल हाइवे 53 पर 500 दुर्घनाए हुयी और इस दुर्घटना मे 255 लोगो की जान चली गयी और 479 लोग घायल हुये । नेशनल हाइवे 53 मे कई ब्लैक स्पाट है जहा दुर्घनाए होती है जिसमे कुहरी मोड़, छिलपावनचौक बस स्टैंड, डोंगरीपाली से टेका पहाड़ी, बिटागीपाली कालेज पेट्रोल पंप, न्यू गिल ढाबा से सलहेतराई स्कूल! इन दुर्घटनाओ मे कुछ घटना वाहन चालको की खुद की लापरवाही होती है लेकिन कई दुर्घटना BSCPL और NHAI की लापरवाही से हो रही है और लोगो की जान जा रही है !

ताजा मामला 01 फरवरी 2023 का है जिसमे  BSCPL और NHAI की लापरवाही से PSC की तैयारी कर रहे एक होनहार युवक की जान चली गयी और  घर का चिराग बुझ गया !

दरअसल 01 फरवरी 2023 को महासमुंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 53 पर दर्रीपड़ाव से चिरकोपड़ाव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर नेशनल हाइवे की सड़क को BSCPL और NHAI द्वारा सरायपाली से रायपुर की ओर जाने वाली, बाए साईड की लेन [ L.H.S. ] को बंद किया गया था जिस पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी BSCPL द्वारा सड़क मरमत किया जा रहा था।

दर्रीपड़ाव से चिरकोपड़ाव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की, सरायपली से रायपुर की ओर आने वाले, बाए साईड की लेन [ L.H.S. ] बंद किया गया था, तो सरायपाली से रायपुर की ओर जाने वाली गाड़ियो को, रायपुर से सरायपली जाने वाली लेन दाहिने साइड [R.H.S.] मे डाइवर्ट [ Divart ] किया था जिसके वजह से सरयपाली से रायपुर की ओर जाने वाले गाड़ी और रायपुर से सरायपाली जाने वाली गाड़िया दोनों एक ही लेन पर चल रही थी। जिस वजह से घटना घटित हुई और त्रिलोचन यादव की एक्सिडेंट मे मौत हो गयी। परिजनो का आरोप है कि सड़क मरमत के लिए रोड बंद करने और रोड डाइवर्ट करने संबंधी नियमो का सही तरीके से पालन  BSCPL और NHAI द्वारा नहीं किया गया जिसके वजह से घटना घटी और उनके परिजन की जान चली गयी।

इस घटना मे मृतक त्रिलोचन यादव रायपुर मे PSC की तैयारी कर रहा था।

मृतक त्रिलोचन यादव रायपुर से महासमुंद आया था और महासमुंद से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 6426 से  तुंमगाव होते हुए अपने घर बावनकेरा से जा रहा था वह बाए साईड के अपने सही लेन [ L.H.S. ] से जा रहा था। दर्रीपड़ाव से चिरकोपड़ाव तक सरायपाली से रायपुर कि ओर जाने वाली लेन की सड़क बंद थी, पर रायपुर से सरायपाली जाने वाली लेन कि सड़क चालू थी मृतक अपने सही साइड मे जा रहा था मृतक त्रिलोचन यादव को पता नहीं था कि आगे कहा से, सरायपली से रायपुर जाने वाली लेन बंद कर डाइवर्ट किया गया है।  BSCPL और NHAI द्वारा सड़क डाइवर्ट किए जाने पर जिस लेन मे दोनों साइड कि गड़िया चल रही है उस लेन मे अस्थाई पार्टिशन नहीं किया गया था। चिरकोपड़ाव से दर्रीपड़ाव तक कि सड़क घुमावदार भी है जिससे सामने से क्या गाड़ी आ रही है सही तरीके से दिखता भी नहीं है। रोड डाइवर्ट करने के बाद जिस लेन पर दोनों साइड की आने और जाने वाली गाड़ी चल रही थी उस लेन को बीच से अस्थाई पार्टिशन नहीं किया गया था इससे पता चल सके की किसको किधर चलना है ! मृतक त्रिलोचन यादव चिरकोपड़ाव से दर्रीपड़ाव के बीच,  अपने सही बाए लेन मे वह जा रहा था हाइवे के चैनल नंबर 2/195 के पास उसी लेन मे ही विपरीत दिशा से सामने अचानक टेलर आ गया, आचनक सामने ट्रेलर देखकर मृतक घबरा गया और घबराहट मे उसका बैलेंस बिगड़ गया जिससे मृतक त्रिलोचन यादव पीछे से आ रही तेल टेंकर क्रमांक DN09 P 9962 की चपेट मे आ गया और टेंकर की छक्के मे आने से सिर मे  और शरीर मे गंभीर चोट लगी, गंभीर रूप से घायल त्रिलोचन यादव को तुमगाव हॉस्पिटल ले जाया गया जहा उसकी मौत हो गयी और PSC की तैयारी करने वाले होनहार युवक BSCPL और NHAI की लापरवाही से काल के गाल मे समा गया वही एक घर का चिराग बुझ गया !  इस लापरवाही के लिए मृतक के परिजन BSCPL और NHAI के खिलाफ FIR दर्ज करने वाले है क्योकि उनका मानना है की  BSCPL और NHAI की लापरवाही से ही त्रिलोचन यादव की मौत हुई है! पुलिस ने मामले में तेल टेंकर चालक के खिलाफ 279, 337 और 304A का मामला दर्ज किया है।

जानकार बताते है कि जब भी नेशनल हाइवे के एक लेन को बंद कर उस लेन कि गाड़ियो को दूसरे लेन मे डाइवर्ट करते है तो क्या क्या सुरक्षा के उपाय किए जाते है !

1.हाइवे के कोई भी लेन को मरमत के लिए बंद करने के 7 दिन पहले NHAI से लिखित मे अनुमति लेना होता है उनके अनुमति के बिना लेन बंद नहीं किया जा सकता !

2. नेशनल हाइवे रोड के एक लेन को बंद करके दूसरे लेन मे डाइवर्ट करते है रोड के लेन को बंद करने से पहले स्थानीय पुलिस थाना को सूचना देते है!

3  रोड के एक लेन को बंद करके दूसरे लेन मे डाइवर्ट करते है जिस भी लेन मे दोनों साइड कि आने जाने वाली गाड़ियो चलती है उस लेन को अस्थायी तौर पर पार्टिशन करना होता है ताकि एक्सिडेंट से बचा जा सके ! अस्थाई पार्टिशन TRAFFICE SAFFTY CONES से या WATER या SAND बेरियर से करना होता है !

3 जहा से रोड डाइवर्ट किया जाता है स्टॉप बेरियर लगाया जाता है काम करने वाले लोगो को लाल झंडे लेकर खड़ा किया जात है ।

4 जहा से रोड डाइवर्ट किया जाता है नेशनल हाइवे कि पेट्रोलिंग गाड़ी खड़ी रहती! है,AMBULECE खड़ी रहती है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके!

01 फरवरी को जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मौके पर समाचार रिपोर्टिंग के लिए पहुचने पर लेन बंद करने पर अपनाए जाने वाले कई सुरक्षा उपाय मे खामी देखने को मिली स्थानियों लोगो ने भी बताया की सुरक्षा के इंतेजाम सही नहीं थे जिस वजह से घटना हुई !

जिस लेन मे BSCPL ने रोड डाइवर्ट किया पर उस लेन मे अस्थायी पार्टिशन नहीं किया था जिस लेन मे दोनों तरफ की गाड़ी आ जा रही थी  ! साथ ही उनसे लेन बंद करने के पूर्व संबन्धित थाना क्षेत्र पटेवा कि इसकी सूचना नहीं दिया गया था ! BSCPL और NHAI की इस प्रकार के बेहद लापरवाही के वजह से त्रिलोचन की जान चली गयी!

परिवार के लोग इस घटना के लिए जिस ट्रक कि चपेट मे आने से घटना हुयी उस ट्रक ड्राईवर सहित  BSCPL और NHAI कि लापरवाही से ये हादसा होना मान रहे है और अब  BSCPL और NHAI के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराने वाले है !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!