IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मैं विनम्रतापूर्वक महासमुन्द क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो को देखने सादर आमंत्रित करती हूं। वे क्षेत्र में कांग्रेस शासन काल में प्रदेश मुखिया श्री बघेल व विधायक श्री चंद्राकर के अथक प्रयासों के चलते नवीन मेडिकल कालेज व्यवस्था सहित अनेक विकास कार्यो से रूबरू हो।इन कार्यो के अवलोकन पश्चात ही वे शासन पर आरोप लगाए। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही l
श्रीमति महिलांग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह राजधानी के वातानुकूलित कमरे में बैठकर शासन के कार्यो पर अनर्गल आरोप ना लगाए, व महासमुंद क्षेत्र सहित सम्पूर्ण प्रदेश का दौरा कर विकास कार्यो की सत्यता से रूबरू हो। महासमुंद क्षेत्र में प्रदेश मुखिया श्री बघेल व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के अथक प्रयास से विकास कार्यो की लंबी शृंखला कुशलता पूर्वक संचालित हो रही है जिसके चलते नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र विकास का नया अध्याय लिखने की ओर अग्रसर है l जिससे पूर्व मुख्यमंत्री अनभिज्ञ है l
श्रीमति महिलांग ने आगे कहाँ कि, नगर विकास के लिए विभागीय मंत्री श्री डहरिया ने करोड़ों रुपयों की राशि मंजूर की है जिसके चलते सड़क नाली सफाई सहित अनेक जनसुविधा रूपी कार्यो का क्रियान्वयन किया जाएगा व साथ ही विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से मुख्यालय में अनेक सामाजिक, शासकीय कार्यालय भवनों , अनेक मार्गो के निर्माण कार्यो की मंजूरी मिली है व अनेक कार्य निर्माणाधीन है। कुछ भवनों को लोकार्पण भी किया जा चुका है l मुख्यालय के कॉलेज में अनेक संकायों की मंजूरी, सीटो की वृद्धि ,पटेवा स्थित महाविद्यालय भवन निर्माण, आदिवासी बाहुल्य धार्मिक नगरी सिरपुर सहित अनेक क्षेत्रों में सड़कों भवनों की सौगात, कांग्रेस शासन काल के उल्लेखनीय विकास कार्यो में शामिल है l सुदूर झलप क्षेत्र के अनेक ग्रामों में सड़क निर्माण कार्यो की मंजूरी से आवागमन सुविधा को बढ़ावा देना शासन के विकास कार्यो में शामिल है l
श्रीमती महिलांग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह सहित भाजपा जन शासन पर आरोप लगाने से पूर्व जमीनी सत्यता से परिचित हो जाए।
