Homeछत्तीसगढ़महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से आठ हजार लोग रैली में पहुंचे।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से आठ हजार लोग रैली में पहुंचे।

IBN24 desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर मंगलवार को रायपुर में आयोजित रैली में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से आठ हजार नागरिक के रैली में शामिल होने का दावा किया गया है।
विधायक चन्द्राकर ने बताया कि
छत्तीसगढ़ की जनता को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने नवीन आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिलाने तीन जनवरी को भव्य रैली हुई। रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का आव्हान किया गया था। परिणामतः बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।
संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जन हितैषी योजनाओं के साथ ही साथ जन न्याय का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जन हित और समाज हित में वर्षों से उलझे पड़े एवं पेचीदा मुद्दों पर सशक्त व त्वरित निर्णय लिया है। जिसे राज्यपाल भाजपा पार्टी के दबाव में अनुमोदन नही कर रही है। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग आज की रैली में नजर आये। लोगों ने अपने अधिकारों के लिए मुख्यमंत्री बघेल का साथ दिया। विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयकों को राज्यपाल से अभी तक मंजूरी नहीं मिलने को लेकर लोगो मे भारी नाराजगी है। राज्यपाल को तत्काल इस विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments