Homeछत्तीसगढ़4 करोड़ 44  लाख का धान और बारदाना घोटाला में सहकारी समिति...

4 करोड़ 44  लाख का धान और बारदाना घोटाला में सहकारी समिति के 7 लोगो पर हुआ FIR दर्ज। पिरदा सहकारी समिति का मामला। घोटाले के 3 साल बाद हुआ थाने में मामला दर्ज। 

IBN24 Desk : महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) महासमुंद जिले के पिरदा ब्रांच हमेसा सुर्खियों में बना रहता है इस ब्रांच में नीत नए कारनामे देखने को मिलता है। सहकारिता विभाग के बड़े अधिकारी भी जानते है और कहते भी है कि पूरा पिरदा ब्रांच फर्जीवाड़े का गढ़ है। 

2021 में सहकारी सहकारी में हुए 4 करोड़ 44 लाख का धान और बारदाना घोटाला में सहकारी समिति के 7 लोगो पर हुआ FIR दर्ज हुया है। दरअसल सहकारी समिति पिरदा में धान खरीदी वर्ष 2020-21 में किसानो से ख़रीदे गए धान, बारदाना के रखरखाव व भण्डारण में 4 करोड़ 44  लाख का घोटाला हुआ था। 17 हजार 210 क्विंटल धान का स्टॉक कम मिला था साथ ही धान की 65 हजार 467 बोरिया कम पाई गयी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ करीब तीन साल बाद बसना थाने में मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद बसना थाने में 153,3  के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन साल तक मामला दर्ज नहीं होने और कार्यवाही नहीं होने से कई दोषी कर्मचारी प्रमोट होकर बड़े पद पर भी चले भी गए है। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments