Thursday, February 5, 2026
Homeकार्यवाहीमहासमुन्द जिले में धान का अवैध परिवहन और भंडारण का खेल शुरू।...

महासमुन्द जिले में धान का अवैध परिवहन और भंडारण का खेल शुरू। समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए कोचिया सक्रिय…

IBN24 Desk : महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) पूरे प्रदेश में 14  नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुवात होने वाली है। जिले के धान कोचिये अभी से धान के अवैध परिवहन और भंडारण मे लग चुके है। ओडिसा से भी धान  महासमुन्द जिले में पहुचा रहा है। जिला प्रशासन भी इस बार मुस्तैद दिख रहा है और छापामार कार्यवाही भी कर रहा है। जिले के सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री कु.नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही दौरान नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोई, मंडी सचिव खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक सुशील कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी जयंत सिंह चौहान और मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पैकेट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत भंडारण अवैध होने के कारण त्वरित जप्त कर कार्यवाही किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि को देखते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के निर्देशन में आगे की कार्यवाही की जानी है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों के हक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन कराना है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!