Thursday, October 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़दस लाख की लागत से कॉलेज में बनेगा गर्ल्स कॉमन रूम।संसदीय सचिव...

दस लाख की लागत से कॉलेज में बनेगा गर्ल्स कॉमन रूम।
संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं के लिए दस लाख रूपए की लागत से गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव व कॉलेज के जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
आज बुधवार को शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, एलुमनी समिति के अध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, सुखदेव साहू, सचिन गायकवाड़, महेंद्र साहू, राकेश चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, गजेंद्र साहू मौजूद थे।
पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गर्ल्स कॉमन रूम के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लंबे समय से कॉलेज में छात्राओं की सविधा के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिस पर इसके लिए राशि स्वीकृत कराई गई है। जल्द ही कॉलेज परिसर में गर्ल्स कॉमन रूम बनकर तैयार हो जाएगा। बाद इसके छात्राओं को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की मांग व समस्याओं को गंभीरता के साथ पूरा किया जाएगा। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताते हुए कहा कि कॉलेज की समस्याओं के निराकरण के लिए वे हमेशा सजग रहते हैं। उनके प्रयास से यहां बिजली की समस्या दूर हुई। ओपन जिम भी प्रारंभ कराया गया है। वहीं यहां ऑडिटोरियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। साथ ही उनके प्रयास व पहल से कॉलेज में सात स्टॉफ की पदस्थापना भी हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी प्राचार्य ईपी चेलक, डॉ रीता पांडेय, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ आरके अग्रवाल, अजय कुमार राजा, डॉ वैशाली गौतम, डॉ दुर्गावती भारतीय, एमएस वर्मा, श्रीमती सीमारानी प्रधान, श्रीमती सरस्वती सेठ, दिलीप लहरे, दिलीप कुमार बढ़ाई, मनीराम धीवर, अजय देवांगन, प्रियंका चक्रधारी, मनीषा मेहरा, जगदीश सत्यम, राजेश शर्मा, वेद देवांगन, कुंदन देवांगन, सौरभ साहू, श्रीमती दीपा सोनकर, रेणुका साहू सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!