महासमुमद (छत्तीसगढ़) बागबाहरा नगर में चल रहे कबाड़ व्यापार के गोरख धंधे के खिलाफ खबर बनाने गए पत्रकार के ऊपर हुए प्राण घातक हमले पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्यवाही को लेकर महासमुंद जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्यों द्वारा महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को ज्ञापन सौंप कबाड़ी व्यापारी सुबोध गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध रूप से संचालित इस व्यापार को बंद करवाने की मांग किया गया । पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि इस घटना की जानकारी मुझे है इस पर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होगी । वही पुलिस अधीक्षक ने अन्य कोई भी मामले पर जानकारी साझा करने की बात कही है उन्होंने कहा कि पुलिस एवं पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू है पत्रकारों के पास सबसे ज्यादा जानकारी होती है । वही किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए मेरे पर्सनल नम्बर पर सम्पर्क करने की बात कही है ।