महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के NH 353 में ग्राम पचेड़ा के पास बीती रात ट्रक और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए है, घायलों में 6 महिला व 8 पुरुष शामिल है,उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। पुलिस के मुताबिक जय माता दी ट्रेवल्स की बस खरियार रोड से दुर्ग जा रही थी वहीं ट्रक रायपुर से खरियार रोड जा रही थी। घटना के बाद ट्रक चालक व सह चालक फरार हो गए है।