Homeभारतकोरबा में भीषण सड़क हादसा। हादसे में सात लोगों की मौत।

कोरबा में भीषण सड़क हादसा। हादसे में सात लोगों की मौत।

IBN24 Desk : कोरबा (छत्तीसगढ़) कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप आज एक एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली मेट्रोस्टार बस एक खड़ी ट्रेलर को सामने से आ रही कार से बचने में बाई साइड से टक्कर मारी। 3 लोग घायल हैं जिसमें से एक सामान्य रूप से और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की है समान रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर बांगो पुलिस और एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments