Homeछत्तीसगढ़अब शिकारियों की खैर नही, एक शिकारी गिरफ्तार एक फरार।

अब शिकारियों की खैर नही, एक शिकारी गिरफ्तार एक फरार।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों की खैर नही। जिले के वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत के दिशानिर्देशन में लगातार जँगली जानवरो के शिकार करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जेल की यात्रा करवाया जा रहा है। ताजा मामला पिथौरा वन परिक्षेत्र के लारीपुर का है जहाँ मुखबीर की सूचना पर हेमराज बरिहा के घर वन अमला ने दबिश दिया और वहां से जंगली सुवर के जबड़े, अंतड़िया, अधपका मांस, शिकार करने के उपयोग में आने वाले तार, खूंटी कत्तल बरामद किया इस मामले में एक आरोपी हेमराज बरिहा को गिरफ्तार किया गया है वही एक आरोपी फरार है। हेमराज बारिया को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा, 9,39,50,51 के तहत गिरफ्तार किया गया है। महासमुन्द वन मंडलाधिकारी पंकज राजपुर के पदस्थापना के बाद से ही जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले रहे वनमंडल अधिकारियों ने भी ऐसे मामले में कार्यवाही करी है लेकिन वर्तमान वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत के द्वारा लगातार की जा  रही कार्यवाही से जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों में हड़कम मचा हुआ है और आदतन शिकारी भी शिकार करने से भय खाने लगे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments