Homeभारतपिता की बात मानता तो दर्जी होता ये स्टार, बनाया ऐसा नाम...

पिता की बात मानता तो दर्जी होता ये स्टार, बनाया ऐसा नाम बेटी आज कैट-प्रियंका से भी हिट…पहचाना क्या?

IBN24 Desk : फोटो में दिख रहे इस लड़के के पिता उसे सुई, धागा और मशीन थमा कर दर्जी बनाना चाहते थे. लेकिन किस्मत के ताने बाने की बुनाई कुछ और ही गढ़ रही थी. ये लड़का फिल्मों में आया और एक अलग ही इतिहास रच डाला.

बॉलीवुड में मुकद्दर चमकना आसान नहीं है. लेकिन जिनके नसीब में ये चमक होती है उनकी सारी पुरानी प्लानिंग इस चमक के आगे फीकी पड़ जाती है. तस्वीर में बाईं तरफ नजर आ रहा ये बच्चा भी ऐसी ही तकदीर का मालिक निकला. जिसके पिता उसे सुई, धागा और मशीन थमा कर दर्जी बनाना चाहते थे. लेकिन किस्मत के ताने बाने की बुनाई कुछ और ही गढ़ रही थी. दर्जी का काम करने की जगह ये युवक बॉलीवुड में आ पहुंचा और यहां आकर बन गया क्राइम मास्टर गोगो. क्या आप पहचाने मासूम सी शक्ल वाला ये बंदा कौन है. ये हैं शक्ति कपूर.

दर्जी बनाना चाहते थे पिता

Shakti Kapoor सत्तर की उम्र पार कर चुके हैं. साल 1977 में उन्होंने खेल खिलाड़ी नाम की मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. माता पिता ने उनका नाम सुनील सुंदरलाल कपूर रखा था. लेकिन फिल्मों की खातिर उन्होंने ये नाम बदल लिया. क्योंकि इस नाम के पहले से ही दो उम्दा सितारे इंडस्ट्री में मौजूद भी थे. शक्ति कपूर के पिता हमेशा से चाहते थे कि वो दर्जी बनें. लेकिन शक्ति कपूर एक्टर बन गए. उनके पिता को उनका ये पेशा कतई पसंद नहीं आया. खासतौर से विलेन का किरदार निभाने को लेकर मां भी गुस्सा हो जाया करती थीं. उनकी फिल्म इंसानियत का दुश्मन देख कर मां आधी फिल्म छोड़ कर ही थियेटर से चली गईं और बाद में शक्ति कपूर पर नाराज भी हुईं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments